भदोही: सुरियावां के महुआपुर में ट्रेन की टक्कर से घायल युवक की जान पीआरवी पुलिस की तत्परता से बची
जनपद भदोही के थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत महुआपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 6 जुलाई 2025 को ट्रेन की चपेट में आकर भोनू बनवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी-5526 के आरक्षी अरविंद कुमार, आलोक कुमार व होमगार्ड महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल को तुरंत पीआरवी वाहन से सीएचसी सुरियावां पहुंचाया।