भदोही: लखनऊ में भदोही से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विकास यादव की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव और भतीजा कमलेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। मुलाकात के बाद विकास यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही प्रदेश के विकास का मार्ग है।