भदोही: काशी नरेश महाविद्यालय ज्ञानपुर को विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने शासन को भेजी संस्तुति
उत्तर प्रदेश के 25वें राज्य विश्वविद्यालय के रूप में ज्ञानपुर भदोही को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने की संस्तुति उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने शासन को भेज दी है। कॉलेज के पास 54 एकड़ भूमि है और इसमें छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।