भदोही: फ़त्तूपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत
शनिवार रात फत्तुपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। सूरज पैदल अभोली बाजार जा रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल सूरज को सीएचसी सुरियावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।