मधेपुरा: जिला पदाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों में डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित विद्यालयों का निरीक्षण किया
मधेपुरा के जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानंदपुर एवं उत्क्रमित कामेश्वर उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय परमानंदपुर तथा शंकरपुर प्रखंड के कारी अनंत प्लस टू स्कूल मधेली बाजार तथा गरीबचन्द मध्य विद्यालय मधैली बजार, शंकरपुर का निरीक्षण किया गया।