सैदपुर: कमरे में चल रहे एसी में अचानक लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, सतर्कता से टली बड़ी घटना
सैदपुर नगर के भितरी मोड़ स्थित पुराने पावर हाउस के पीछे मिर्जापुर गांव में बुधवार की दोपहर एक मकान के कमरे में चल रहे एसी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से कमरे में रखा बिस्तर और बेड सहित हजारों रुपए मूल्य का अन्य सामान जलकर खराब हो गया। आग से कमरे की दीवारें काली पड़ गईं और पूरा कमरा धुएं से भर गया।