जहानाबाद: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को नीति निर्माण में मिलेगा अधिकार: ऊषा विद्यार्थी
जहानाबाद के स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाली गंज की पूर्व विधायक ऊषा विद्यार्थी शामिल हुईं जहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब महिलाएं नीति निर्माण में भागीदारी निभाएंगी।