समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1292,
दिनांक 07/9/2026,
==================
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से कारी कोशी के बैक वाटर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू सामुदायिक रसोई, बोट एंबुलेंस और मेडिकल टीमें सक्रिय।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निदेश के आलोक में रुपौली प्रभावित इलाकों में राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण कारी कोशी नदी में आए बैक वाटर से प्रभावित पंचायतों में प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से सामुदायिक रसोई,चिकित्सा सुविधा एवं राहत सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न पंचायतों में सोमवार रात्रि अवधि से सामुदायिक रसोई केंद्र शुरू किए गए हैं:--
पंचायत कोयली सिमरा पश्चिम:- मध्य विद्यालय, पुरानी नंदगोला में।
पंचायत कोयली सिमरा पूरब: प्राथमिक विद्यालय कौशिकपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा में।
पंचायत भौवा प्रबल:-- मध्य विद्यालय, मझोडीह।
प्रभावित आबादी को आवश्यक सुविधाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण हेतु 4 विशेष मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है।
इसके अतिरिक्त,जलमग्न क्षेत्रों से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सुरक्षित निकालने के लिए 01 बोट एंबुलेंस का परिचालन किया जा रहा है।
प्रभावित 6 स्थानों पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
पशुपालकों की सुविधा हेतु अब तक कुल 118 क्विंटल पशु चारा का वितरण सुनिश्चित किया गया है।
अब तक प्रभावित परिवारों को 100 प्लास्टिक शीट (तिरपाल) वितरित किए गए हैं। सुचारु आवागमन के लिए 18 नाव चलाए जा रहे हैं।
वरीय पदाधिकारियों द्वारा लागातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन शाखा पूर्णिया, श्री सुजय कुमार सिंह, धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्री अनुपम कुमार, एडीएमओ श्री प्रणव कुमार तथा रुपौली के अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बिंदटोली एवं पुरानी नंदगोला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी बनाए हुई है और आवश्यकतानुसार राहत कार्यों का दायरा बढ़ाने के लिए पूर्णतः तत्पर है।
किसी भी आपात कालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के टॉल फ्री नम्बर 06454242317/19/20 पर संपर्क करे।
Purnia, Bihar | Sep 7, 2026