जींद: घर बैठे साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर करें साइबर क्राइम की शिकायत-डीसी
Jind, Jind | Feb 21, 2024 साइबर धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार बेहद गंभीरता के साथ कार्य कर ही है और आम नागरिकों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहना चाहिए। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने साइबर अपराधों के मद्देनजर जिला वासियों को कहा कि वे ऐसे मामलों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। पुलिस तत्काल साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई कर फ्रॉड को रोक सके।