अंबाह: गुलाब का पुरा में दूज पर मायके जाने की इच्छा जताने पर विवाहिता को पति और ससुर ने पीटा
Ambah, Morena | Nov 9, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के गुलाब का पुरा में दूज पर मायके जाने की इच्छा जताने पर पति और ससुर ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। छह माह पहले शादी के बाद से वह मायके नहीं गई थी। मारपीट में उसके पैर और पीठ में चोटें आईं। बेटी की हालत जानकर पिता हरिसिंह राठौर फिरोजाबाद से अंबाह पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।