चौसा: बोल बम के जयकारे से गूंजा बक्सर सावन की पहली सोमवारी को ले रामरेखाघाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़
Chausa, Buxar | Aug 2, 2026 सावन मास की पहली सोमवारी को ले रविवार को बक्सर में आस्था का सैलाब दिखा। सुबह से ही शहर के उत्तरायणी गंगा घाटों पर कांवरियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया और पवित्र जल लेकर शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। सबसे अधिक भीड़ रामरेखाघाट और श्रीनाथ बाबा घाट पर रही. बक्सर के अलावा भोजपुर, रोहतास से आये है।