धौलपुर: जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में पुलिस ने साहनपुर गांव के पास से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई अवैध हथियारों से हुई फायरिंग के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो अवैध देशी कट्टा व एक खाली खोखा कारतूस को बरामद किया है। सदर थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को पीड़ित सतीश पुत्र ओमप्रकाश गुर्जर निवासी सहानपुर के द्वारा एक मामला दर्ज कर