गुन्नौर: जुनावई में भव्य राम-भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई
जुनावई कस्बे में गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य राम-भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां, अखाड़ों के कलाकार और भारी भक्तिभाव देखने को मिला। शोभायात्रा का मार्ग जती बाबा शिव मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड तथा मुख्य बाजार से होकर मंदिर पर समाप्त हुई।