आपदा मित्र वालंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण
होमगार्ड #दतिया के लेक्चर हॉल में आपदा मित्र वालंटियर्स के 7 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रथम दिवस आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, सिविल डिफेंस, जल आपदा एवं आपदा मित्रों के कर्तव्यों पर प्रशिक्षण दिया गया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण होमगार्ड, एसडीआरएफ अधिकारियों एवं गेस्ट फैकल्टी द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MadhyaPradesh #AapdaMitra #DisasterManagement #SDRF
Datia, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026