स्वास्थ्य की राह, आयुर्वेद के साथ
“स्वास्थ्य भविष्य के लिये आयुर्वेद” थीम पर #दतिया में 11वां #राष्ट्रीय_आयुर्वेद_दिवस आयोजित किया गया।
रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर, श्रीअन्न एवं औषधीय पौधों की प्रदर्शनी तथा योग-ध्यान जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेद के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
जिले की 23 आयुष संस्थाओं में भी आयुर्वेद दिवस का आयोजन कर नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सेवाओं का लाभ दिया गया।
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #NationalAyurvedaDay #मध्यप्रदेश
8 views | Datia, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026