संवाद की नई भाषा, जागरूकता का नया संदेश
अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यशाला आयोजित
दतिया में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं को दिव्यांगजन अधिकार, शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बच्चों ने साइन लैंग्वेज में नशामुक्ति की शपथ लेकर जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न प्रतियोगिताओं, नाटक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता और संवेदनशील समाज का संदेश दिया गया। साथ ही हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
#datia #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MadhyaPradesh #InternationalSignLanguageDay #SocialJustice #दतिया
7 views | Datia, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026