लातेहार: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, व्यवहार न्यायालय में 14,100 वादों का हुआ निपटारा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा किया गया।