गिधौर: केनुहट-रतनपुर मार्ग पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घंटे तक रहा जाम
Gidhaur, Jamui | Jun 20, 2026 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट-रतनपुर सड़क स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम 6 बजे के लगभग तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के छेदलाही गांव निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि साजन कुमार गौरा पंचायत के पोस्ताहिया गांव स्थित अपने फूफा लखन तांती के घर गया था।