हरिद्वार: पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते गंगनहर में बढ़ी सिल्ट की मात्रा, सिंचाई विभाग ने रोका गंगनहर का पानी
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते गंग नहर में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई। सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंग नहर का पानी रोक दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीला डैम में सिल्ट की सफाई करने के बाद फिर से गंगनहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। बता दे कि गंगनहर हरिद्वार से निकलकर कानपुर तक जाती है और इससे सिंचाई होती है।