हरिद्वार: SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में जिला और पुलिस प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में हटवाया अतिक्रमण
रविवार को SDM सदर अजयवीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने कांवड़ मेले के लिए सबसे महत्वपूर्ण रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन का विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते व्यापारियों की एक ना चली। SDM के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ इसी क्षेत्र में रहती है।