हरिद्वार: चोरी हुई स्कूटी और मोबाईल के साथ एक युवक सिडकुल पुलिस ने नवोदय नगर मार्ग से किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी की स्कूटी और मोबाईल बरामद किए हैं। आरोपी युवक अजय राय राजधानी देहरादून का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नवोदय नगर मार्ग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में राजधानी देहरादून में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।