कोंडागांव: कोंडागांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, जनजाति समुदाय ने नगर में रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन
कोंडागांव जिले में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय ने नगर में एक शानदार रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। चौपाटी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और पूर्व विधायक मोहन मरकाम सामिल हुए।