कोंडागांव: NH30 बड़ेमोड़ के पास एसिड से भरी माजदा वाहन पुल के नीचे पलटी,एसिड में जलने से चालक परिचालक घायल,फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
फरसगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 छोटे मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर रायपुर से जगदलपुर को ओर जा रही एसिड से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गई। इस हादसे में वाहन के चालक और परिचालक एसिड में जलने से घायल हो गए हैं। सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँची और घायल चालक और परिचालक को उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है ।