हरिद्वार: एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ पटरी से हटाया अवैध अतिक्रमण, तोड़े गए अवैध निर्माण
हरिद्वार के SDM अजय वीर सिंह के नेतृत्व में आज ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ पटरी से अवैध अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत JCB की मदद से अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। एसडीएम द्वारा दोबारा से अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। बता दे कि कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।