हरिद्वार: हर की पौड़ी पर गंगा पूजन करके हिंदू राष्ट्र यात्रा की हुई शुरुआत, श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने दिया समर्थन
हर की पौड़ी पर आज गंगा पूजन करके हिंदू राष्ट्र यात्रा की शुरुआत की गई। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का उदेश्य लेकर प्रसिद्ध देशभक्त गायिका कवि सिंह द्वारा इस यात्रा की शुरुआत की गई है। करीब 6 महीने पैदल यात्रा करके रामेश्वरम में हिंदू राष्ट्र यात्रा का समापन होगा हरिद्वार में श्रीखंड परशुराम अखाड़े ने इस यात्रा को समर्थन दिया और नगर भ्रमण भी कराया।