हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास गंगा में खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान कर मंगवाई माफी
हर की पौड़ी के पास गंगा में खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवकों को आज हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उनसे भविष्य में दोबारा खतरनाक स्टंट न करने की माफी भी मंगवाई गई। बैरागी कैंप में रहने वाले दोनों युवकों के नाम चेतन और आकाश है। स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया था।