हरिद्वार: कांग्रेसियों ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर जम्मू के कठुआ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया दीपदान
जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में मारे गए शहीदों की याद में कांग्रेसियों ने मंगलवार शाम प्रेमनगर आश्रम घाट पर श्रद्धांजलि दी। आतंकियों के हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कांग्रेसियों ने मां गंगा में दीपदान किया और शहीदों को नमन किया। कांग्रेसियों के अनुसार भारत सरकार को इसका करारा जवाब देना चाहिए, तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने मौन भी रखा।