अकलतरा: कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र में हर तौल में किसानों से 1 से 1.5 किलो अधिक धान लिया जा रहा, कलेक्टोरेट पहुंचकर की शिकायत
अकलतरा ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्र कोटगढ़ में धान बेचने में हो रही परेशानी और किसानों से अतिरिक्त धान लेने की शिकायत करने किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। धान खरीदी केन्द्र में किसानों से हर तौल में एक से डेढ़ किलो धान अधिक लिया जाता है, बल्कि तौल करने और तौल पत्रक देने के समय किसानों से अतिरिक्त धान की मांग की जाती है।