अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में महिला समूह की सचिव पत्नी से पति ने की मारपीट, केस दर्ज
पुलिस से जानकारी मिली कि दरअसल, पोड़ीदल्हा गांव की महिला संगीता टंडन ने बताया कि वह महिला समूह में सचिव के पद पर पदस्थ है। वह अपने महिला सदस्यों के साथ अपने पति मिथलेश टंडन के पास समूह का 5 हजार रुपये और रजिस्टर मांगने गई थी। उसी समय उसके पति ने रुपये और रजिस्टर मांगने को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।