अकलतरा: परसाहीबाना मरघट्टी रोड में बाइक की ठोकर से व्यक्ति की हुई मौत, बाइक चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अकलतरा के परसाहीबाना मरघट्टी रोड में बाइक की ठोकर से सुरेश कुमार यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले बाइक क्रमांक CG 11 DF 8537 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस से जानकारी मिली कि दरअसल, भैंसतरा गांव का सुरेश कुमार यादव अपने दोस्त के साथ मजदूरी का रुपये लेने खटोला गया था।