इस दौरान मरीजों को आंखों में चश्मा लगाने की आवश्यकता पाए जाने पर मरीजों की सूची बनाकर जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी गई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने नेत्र जांच अभियान की समीक्षा करने के बाद मरीजों को चश्मा की आवश्यकता होने पर चश्मा का निशुल्क वितरण कराने निर्देश दिए।