लखीसराय: कवैया थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया
नया बाजार कवैया थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार की दोपहर 3:40 पर किया गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के द्वारा जिले के कई थाना में थानाध्यक्ष का तबादला किया गया जिसमें कवैया थानाध्यक्ष राजवर्धन भी शामिल हैं कवैया थाना के नया थानाध्यक्ष के तौर पर अमित कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया, एवं पूर्व थानाध्यक्ष को विदाई दी गई।