लखीसराय: ऋषि पहाड़पुर में जलछाजन यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक
ऋषि पहाड़पुर गांव में मंगलवार की पूर्वाह्न 11 बजे जलछाजन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कई पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में जल छाजन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले आठ लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.जलछाजन को अपनाने, मिट्टी कटाव को रोकना तो एवं जलस्तर को बढ़ाने संबंधी शपथ दिलाई गई.