लखीसराय: नया बाजार वार्ड संख्या 28 में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह सीताराम महायज्ञ का होगा आयोजन
शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 28 हनुमान मंदिर के समीप श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सीताराम महायज्ञ का आयोजन 19 मार्च से आगामी 25 मार्च तक किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:30 पर तैयारी करते देखा गया। उक्त आयोजन को लेकर बुधवार की पूर्वाह्न 8:00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी।