लखीसराय: पहाड़पुर गांव से मारपीट मामले के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में छापेमारी कर अवगिल गांव के रहने वाले शंकर यादव के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार के अपराह्न 3 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर 2024 को अवगिल गांव में कुछ लोगों ने पिस्तौल से लैस होकर मारपीट किया था. मामले में 9 लोग नामजद हैं. आरोपी फरार था.