लखीसराय: कैंदी और महासोनी गांव से उत्पाद पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मंगलवार के अपराह्न 5:52 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव से 2 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय सहदेव चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी को तथा पीरीबाजार थाना क्षेत्र के महसोनी गांव से 3 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया.