हुज़ूर: अंधविश्वास में पिता ने खजाने के लिए नाबालिक बेटी की पीट-पीटकर हत्या की
Huzur, Bhopal | Jul 15, 2026 भोपाल में जमीन में गड़े सोने-चांदी के खजाने को पाने केअंधविश्वास में पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की डंडे सेपीट-पीटकर हत्या कर दी। मौत सुनिश्चित करने के लिए उसने बेटी का गला भी घोंट दिया। नब्ज जांचकर मौत की पुष्टि करने के बाद शव को खेत में गाड़ दिया। वारदात कोअंजाम देने में उसके दो साथियों ने भी साथ दिया |