नगर के मंडलेश्वर मार्ग स्थित रेवा ग्रीन कॉलोनी में बुधवार को श्री रेवा शंकर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर स्थापना अवसर पर कॉलोनीवासियों ने भव्य रूप से सजावट की और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। विधि-विधान से हवन, अभिषेक और पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में