हुज़ूर: MP के विभिन्न शासकीय विभागों के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर अंबेडकर उद्यान में प्रदर्शन किया
Huzur, Bhopal | Aug 2, 2026 मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर भोपाल के अंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। संगठन का दावा है कि प्रदेश में करीब 4.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।