बिजनौर: बिजनौर की चंदपुरा बंगाली कॉलोनी के पास गन्ने के खेत में मिला 3 दिन से गायब युवक का शव
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2024 थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव चंदपूरा बंगाली कॉलोनी के पास गन्ने के खेत में 3 दिन से गायब युवक का सड़ी गली हालत में शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान असीम धाली बंगाली कॉलोनी के रूप मे हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस में तहरीर दी है