बिजनौर: बिजनौर गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान यूनियन के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2024 बिजनौर में आज गन्ना समिति में राष्ट्रीय किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारीयो ने पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया है। किसानो की मांग है। कि बिजनौर कोतवाली मार्ग शीघ्र बने, बिजनौर को गुलदार मुक्त कराया जाए, बेनामे के दौरान दाखिल खारिज में किसानों को आ रही समस्या से भी निजात मिले,आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया है।