🚆 राजधानी एक्सप्रेस हादसे की बरसी पर श्रद्धांजलि, रेल पटरी की पूजा कर कैंडल जलाकर रखा मौन
रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप धावा नदी रेल पुल पर वर्ष 2002 में 9 सितंबर की देर रात हुई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की बरसी पर बुधवार की मध्य रात्रि श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में रेलकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की ओर से रेल पटरी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान लोगों ने भविष्य में ऐसी दर्दनाक रेल दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की कामना की। हादसे की स्मृतियां आज भी स्थानीय लोगों के जेहन में ताजा हैं।
#BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #राजधानीएक्सप्रेस #रेलहादसा #धावानदी #रेलपुल #रफीगंजरेलवेस्टेशन #श्रद्धांजलि #कैंडलमार्च #रेलवे #रेलसुरक्षा #Aurangabad #BiharNews #RailwayAccident #Bharatcrimelivenews
Rafiganj, Aurangabad | Sep 10, 2026