जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नामांतरण, बटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह जानकारी आज बुधवार शाम 6 बजे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई।