जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने आज जनपद पंचायत पोहरी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत झिरी में 'एक बगिया माँ के नाम' परियोजना के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ग्राम परीछा अहीर में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान का निरीक्षण कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शिविर में हितग्राहियों से सीधा संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शिता से प्रदान करने के निर्देश दिए।
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#shivpuri
29 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026