बांसगांव: माल्हनपार चौराहे पर कार सवारों का उत्पात, टेंपो चालक से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ और आग लगाने का प्रयास
बांसगांव क्षेत्र के माल्हनपार चौराहे पर कार और टेंपो की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवारों ने टेंपो चालक की पिटाई की, वाहन में तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया। घायल चालक का उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।