नर्मदा तट के नावडाटौड़ी स्थित श्री शालीवाहन मंदिर परिसर में मेकल केवट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के 35 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। माँ नर्मदा के पावन तट पर मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच नव दंपतियों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे और सभी