राजगढ़: आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को शाम 6:00 बजे करीब शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा एसपी अमित कुमार तोलानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।