तेघरा: बिहार में सूर्य षष्ठी पर्व की तैयारी के लिए संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में कार्यक्रम आयोजित
बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पाव सूर्य षष्ठी की तैयारी को लेकर संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई।यह कार्यक्रम मंगलवार को दिन के दो बजे आयोजित किया गया।जहां छठ वर्ती के द्वारा पर्व में क्या किया जाता है,उसकी क्या विशेषता है,भगवान सूर्य के दोनों स्वरूपों को क्यों पूजा किया जाता है। इन तमाम चीजों के बारे मे बताया गया।