चाईबासा: चाईबासा में आईपीएल के तर्ज पर वेस्ट सिंहभूम टी20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आईपीएल के तर्ज पर आयोजित वेस्ट सिंहभूम टी 20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को 2 बजे हुआ। जिला के डीसी मनीष कुमार ने उद्घाटन मैच खेलने वाले कोल्हान किंग और जगन्नाथपुर टाईगर्स टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए और बेटिंग कर शुभारम्भ किया.