पचरुखी: रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की हुई मौत, गांव में शोक की लहर
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 39 की सेविका प्रभावती देवी का गुरुवार को निधन हो गया। सेविका के निधन से गांव में शोक की लहर है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सिवान जिलाध्यक्ष अनिला देवी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रभावती देवी बेहद ही मिलनसार और मृदुभाषी महिला थी। उनके निधन से सभी सेविका सहायिकाओं में शोक की लहर है।